विधानसभा घेराव को लेकर तेलमच्चो पुल के समीप वाहनों की सघन जांच
धनबाद, अगस्त 11 -- महुदा, प्रतिनिधि। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। धनबाद से रांची जाने वाले प्रमुख मार्गों व जिला सीमा पर पुलिस ने वाहनों की सघन जांच की। महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो पुल के समीप बनाए गए चेकपोस्ट पर बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कु व डीएसपी अजित कुमार विमल के नेतृत्व में पुलिस ने रांची जाने वाली बसों समेत अन्य वाहनों को रोककर यात्रियों से पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। सीओ गिरजानंद किस्कु ने बताया कि छात्रों के विधानसभा मार्च को देखते हुए धनबाद समेत आसपास के जिलों की सीमाओं व प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। यह भी पढ़ें- झारखंड प्रोटेस्ट में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर, CCTV खंगालेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.