बागेश्वर, मार्च 10 -- जिला कांग्रेस के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह गैरसैंण विधानसभा के घेराव को लेकर कार्यकर्ताओं ने कूच किया। संयोजक नरेंद्र कोरंगा तथा गोविंद बिष्ट ने कहा कि 200 से अधिक कांग्रेसी गैरसैंण जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार के दिन पूरे हो गए हैं। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई के कारण जनता त्रस्त है। राज्य के लिए पारित बजट सिर्फ दिखावा है। जिसको लेकर कांग्रेसी गैरसैंण में विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ भी भागीदारी करेगा। इस अवसर पर पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, सुनील भंडारी, सुंदर मेहरा, नरेंद्र कार्की, सुरेंद्र खेतवाल, मनोज साह, केवलानंद, सुंदर मेहरा, धाम सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.