बाराबंकी, फरवरी 17 -- बाराबंकी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर मनरेगा बचाव-विधानसभा घेराव करने का कार्यक्रम मंगलवार को निर्धारित था। इसकी जानकारी होते ही सोमवार की रात से ही पुलिस सक्रिय हो गई। रात से ही पदाधिकारियों को पुलिस ने होम अरेस्ट कर लिया। सुबह कंपनीबाग के पास से जिलाध्यक्ष समेत करीब 50 कार्यकर्ता लखनऊ की ओर कूच करने वाले थे कि उन्हें रोक लिया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने आगे बढने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में कंपनीबाग के पास रोककर कांग्रेसियों की आवाज दबाने का प्रयास किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शांतिपूर्णं प्रदर्शन करना आम जनमानस का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन शासन व प्रशासन का यह व्यवहार पूरी तरीके से अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। जिला प्रशासन ने करीब 45...