वाराणसी, जून 11 -- वाराणसी, हिटी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र स्थित कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सेवापुरी विस क्षेत्र में भीमचण्डी स्थित दुर्गा मंदिर में जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह तथा विधायक नील रतन पटेल, शिवपुर विस क्षेत्र में जाल्हूपुर के कच्चा बाबा मंदिर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पिंडरा विस क्षेत्र में नकटेश्वरी माता मंदिर, नकटी में विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने स्वच्छता और पौधरोपण अभियान में सहभागिता की। अजगरा विस क्षेत्र में कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में विधायक त्रिभुवन राम, कैंट विस क्षेत्र में अस्सी घाट पर क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल और विधायक सौरभ श्रीवास्तव, शहर उत्तरी विस क्षेत्र के कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, शहर दक्षिणी में नम...