विधानसभा के बाद यूपी एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में भी गड़बड़ी की पुष्टि, ऐक्शन की तैयारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी में विधानसभा की वोटिंग लिस्ट में गड़बड़ियों के बाद अब विधान परिषद (एमएलसी) की मतदाता सूची में भी गड़बड़ी की पुष्टि हो गई है।इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में अजब-गजब नाम होने के आरोप सही पाए गए हैं। निर्वाचन आयोग के सीईओ के निर्देश पर झांसी मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए हैं। अब जिम्मेदारों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की तैयारी है। वहीं अब सभी 11 एमएलसी सीटों की मतदाता सूची जांची जा रही है। इससे पहले बुधवार को ही पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। पीलीभीत में दो एसडीएम समेत तीन लोगों को चुनावी प्रक्रिया से हटाते हुए एफआईआर भी दर्ज की गई है। बुधवार की शाम अजब गजब नामों वाली इलाहाबाद-झांसी ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.