विधानसभा के निर्णय को गजट में प्रकाशित कराने की मांग
दुमका, जुलाई 22 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। जेएसएससी संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 (विज्ञापन संख्या-21/2016) से जुड़े अभ्यर्थियों एवं नियुक्त शिक्षकों ने मंगलवार को शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन को ज्ञापन सौंपकर झारखंड विधानसभा में दिए गए सरकारी उत्तर को राजपत्र (गजट) में प्रकाशित कराने तथा उसके अक्षरशः अनुपालन की मांग की है।
ज्ञापन की मुख्य बातें ज्ञापन में कहा गया है कि विधानसभा में सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बावजूद अब तक उसे गजट में प्रकाशित नहीं किया गया है। इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों एवं नियुक्त शिक्षकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि झारखंड विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के दौरान सरकार की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया था कि बीएड सत्र 2015-17 के योग्य अभ्यर्थियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.