गढ़वा, मार्च 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति की बैठक में भारतीय स्टेट बैंक और ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के संचालन को लेकर मुद्दे उठाए गए। समिति के सभापति सत्येंद्रनाथ तिवारी ने इस योजना की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। सभापति 26 मार्च को गढ़वा पहुंचे थे, जहां सर्किट हाउस में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उस दौरान उन्होंने उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा को आरसेट्टी के संचालन से जुड़ी पूरी जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से यह जानना चाहा कि अब तक प्रशिक्षण पर कितनी राशि खर्च की गई, कितने ग्रामीण युवक-युवतियों और महिलाओं को प्रशिक्षण के बा...