सहारनपुर, जून 17 -- रामपुर मनिहारान। लखनऊ में विधायक देवेन्द्र निम ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की। विधायक देवेन्द्र निम ने विधानसभा के ग्राम पंचायत उमरी कला में खेल का मैदान, गांव नल्हेड़ा गुर्जर के जनता इंटर कालेज को डिग्री कालेज, नगर पंचायत रामपुर मनिहारान को नगर पालिका बनवाने की मांग की है। साथ ही नगर के नवनिर्मित राजकीय पशु चिकित्सालय में चिकित्सक की नियुक्ति, दवाईयां, मशीनें उपलब्ध कराई जाए। दिल्ली यमुनोत्री मार्ग सरस्वती इंटर कालेज रेडी, भांकला, शहरीपुल तक चौड़ीकरण कराया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- करनैलगंज के विकास को लेकर सीएम से मिले विधायक मुख्यमंत्री ने विधा...