नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत चार आप नेता छह मार्च को दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश हो सकते हैं। विधानसभा परिसर स्थित कथित फांसी घर मामले को लेकर समिति ने सभी को छह मार्च को उपस्थित होने और अपना पक्ष रखने को कहा है। पता हो कि दिल्ली विधानसभा परिसर में आप सरकार के समय में उद्घाटित किए गए फांसी घर की प्रामाणिकता को लेकर यह मामला चल रहा है। विशेषाधिकार समिति को उद्घाटन से जुड़ी परिस्थितियों का तथ्यात्मक और प्रक्रियात्मक मूल्यांकन करने और मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया था। इस संबंध में विशेषाधिकार समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और पूर्व उपाध्यक्ष राखी बिड़लान को पेश होने के लिए कहा ...