नई दिल्ली, मई 4 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाताराजधानी में गर्मियों के दौरान होने वाली पानी की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सोमवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पानी का बेहतर प्रबंधन किया जाए ताकि सभी दिल्लीवासियों को पानी मिल सके। पानी की उपलब्धता को बढ़ाया जाए और टैंकरों की बेहतर निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि पानी की मांग को ध्यान में रखते हुए विधानसभाओं में पानी के टैंकरों की संख्या सुनिश्चित की गई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बोरवेल के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य, टैंकरों की ट्रैकिंग के लिए बनेगा ऐपबैठक की जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मुख्य सचिव राजीव वर्मा और दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य...