बागपत, अप्रैल 27 -- बागपत। उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्राक्कलन समिति 2025-26 की उपसमिति की समीक्षा बैठक रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यों की प्रगति, वित्तीय उपयोग, गुणवत्ता, जनहित से जुड़े पहलुओं और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने की, जबकि सदस्यों में लक्ष्मीराज सिंह, डॉ. मंजू सिवाच, शाहिद मंजूर शामिल रहे। विधानसभा से समीक्षा अधिकारी उपेंद्र नाथ मिश्र और प्रतिवेदक अनुराग श्रीवास्तव भी बैठक में उपस्थित रहे। डीएम अस्मिता लाल ने विभागों की प्रगति एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति से समिति को अवगत कराया, जबकि पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने कानून-व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं पर समिति के समक्ष आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की। ...