पटना, मार्च 12 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न समितियों से संबंधित लंबित मामलों का निपटारा छह माह में करने को कहा है। कहा कि मुख्य सचिव अपने स्तर से सभी विभागों को निर्देश दें कि समिति के कार्यों का ससमय निष्पादन किया जाय। वे गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में लोक लेखा समिति एवं सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति के सदस्यों, राज्य सरकार और सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने इन समितियों से जुड़े विभाग में लंबित विषयों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ मामले 2008 से ही लंबित है, जिससे यह परिलक्षित होता है कि विभाग का पूर्ण सहयोग समिति को नहीं मिल रहा है। हम सभी जनप्रतिनिधि जनता की सेवा करते हैं एवं उनके कार्य को समिति या सदन के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करते हैं। इन समितियों में लंबित 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.