दुमका, दिसम्बर 22 -- विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा दुमका। प्रतिनिधि झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति दशरथ गागराई की अध्यक्षता में परिसदन दुमका में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान भवन निर्माण विभाग, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, शिक्षा, उत्पाद, परिवहन, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों द्वारा पूर्व में निर्मित सरकारी भवनों एवं आवासों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई। सभापति ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि योग्य लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने भवनों के नियमित रख-रखाव, उपयोगिता सुनिश्चित करने एवं लंबित कार्यों में तेजी लाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.