हापुड़, अप्रैल 10 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 58-धौलाना विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को कर दिया गया है। सूची एक सप्ताह तक सभी मतदान केंद्रों पर आमजन के निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। साथ ही इसे जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 4 नवंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक गणना प्रपत्र भरने का कार्य किया गया। पुनरीक्षण से पहले क्षेत्र में कुल 4,23,154 मतदाता थे। जांच के दौरान 3,22,829 मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त हुए, जबकि 1,00,325 नाम विभिन्न कारणों से सूची से बाहर हुए। इनमें मृत्यु, अनुपलब्ध, स्थायी रूप से स्थानांतरित और अन्य कारण शामिल हैं।6 जनवरी 2026 को आलेख्य प्रकाशन के बाद 6 मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं, जिनका निस्तारण 27 मार्च 20...