बलिया, मार्च 5 -- बलिया। जनपद के रसड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम अन्दौर (चिलकहर) निवासी समाजसेवी कुबेर प्रसाद का गुरुवार को निधन हो गया। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर तथा समर्थकों में मातम पसर गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। साल 1993 में जनता पार्टी टिकट पर रसड़ा तथा साल 1996 में चिलकहर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतर चुके थे। उनके परिवार में पत्नी गंगाजली देवी के साथ्ज्ञ ही तीन पुत्र राजीव रंजन, कमलेश रंजन और मुकेश रंजन हैं। उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके पैतृक आवास पर पहुंचे लोगों ने शोक संवेदन व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...