मुरादाबाद, फरवरी 16 -- पार्टी हाईकमान के आह्वान पर विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ कूच करने की तैयारी कर रहे जिला व महानगर के कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक दिया और हाउस अरेस्ट कर दिया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। सोमवार की दोपहर भूड़ा का चौराहा स्थित महानगर के कैंप कार्यालय से महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम के नेतृत्व में भारी सख्ंया में कांग्रेसी मनरेगा मज़दूरों के अधिकारों की रक्षा और प्रदेश में हो रहे अनियोजित विकास के विरोध में लखनऊ विधानसभा जा रहे थे। पुलिस ने कांग्रेसियों को आगे नहीं जाने दिया। जिसके बाद कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने कहा कि यह आम जनता के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोध को कुचलने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.