रिषिकेष, अप्रैल 23 -- उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने नेपाली फार्म के निर्माणाधीन पार्क का नाम राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क रखने को लेकर 25वें दिन भी धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश की सभी विधानसभा और जिला मुख्यालयों में राज्य के शहीदों के नाम से स्थल बनाए जाने की मांग की। गुरुवार को नेपाली फार्म तिराहा स्थित निर्माणाधीन पार्क में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा सदस्यों ने अपना धरना जारी रखा। मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के शहीदों का सम्मान करें। हमलोग शहीदों के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेंगे। प्रदेश के सभी विधायकों को चाहिए कि प्रदेश की सभी 70 विधानसभा और सभी 13 जनपद मुख्यालयों में शहीदो के सम्मान मे उत्तराखंड राज्य शहीद नमन स्थल बनाए जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी उनके बलिदानो को याद कर सही रास्ते पर चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.