सराईकेला, फरवरी 26 -- खरसावां, संवाददाता संगठन की मजबूती को लेकर जिला युवा कांग्रेस की बैठक खरसावां पथ निरीक्षण भवन में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजा राम पाड़ेया की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश सचिव सह सांसद प्रतिनिधि छोटेराय किस्कू, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि रेंगो पूरती की मौजूदगी में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। प्रदेश सचिव किस्कू ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की रीढ़ है। यदि युवा सक्रिय रहेंगे तो संगठन स्वतः मजबूत होगा। कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की अपील की। मिश्रा ने कहा कि जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में काम करना होगा। प्रत्येक पंचायत से अधिक से अधिक...