सासाराम, जून 3 -- नोखा, एक संवाददाता। नोखा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेन्द्र चंद्रवंशी को बिहार विधानसभा की आवास समिति का सभापति मनोनीत किए जाने पर प्रखंड क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। नेताओं ने इसे नोखा विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विधायक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष रुपेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि विधायक को मिली नई जिम्मेदारी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समिति प्रभावी ढंग से कार्य करेगी तथा क्षेत्र का मान-सम्मान और बढ़ेगा। बधाई देने वालों में भाजपा पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह, पश्चिमी रमेश शर्मा, नगर मनोज चंदेल, रालोमो अध्यक्ष बिंदेलाल सिंह,...