वाराणसी, अगस्त 20 -- वाराणसी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना गुरुवार को वाराणसी आएंगे। वह वंदेभारत एक्सप्रेस से रात 7.50 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से सर्किट हाउस आएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। शुक्रवार सुबह वह बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। शाम 5.30 बजे नदेसर स्थित होटल ताज में आयोजित फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। शनिवार को वह लखनऊ प्रस्थान करेंगे। यह भी पढ़ें- 21 को जापानी प्रतिनिधि लखनऊ के धरोहर व संस्कृति से रूबरू होंगे यह भी पढ़ें- प्रधानाचार्य परिषद का प्रांतीय अधिवेशन 22 को उन्नाव में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...