नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष एवं विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने शनिवार को रोहिणी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मूलभूत ढांचे को मजबूत करना नागरिकों और संस्थाओं के बीच विश्वास निर्माण की आधारशिला है। स्थानीय स्तर पर बुनियादी ढांचे में स्पष्ट और ठोस बदलाव दिखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़कें, जल आपूर्ति और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं सम्मानजनक शहरी जीवन की आधारशिला हैं और इन्हें प्राथमिकता के साथ मजबूत किया जाना चाहिए। लगभग 50 लाख की लागत से किए जा रहे ये कार्य रोहिणी के सेक्टर-7 और सेक्टर-8 सहित नाहरपुर गांव में विभिन्न स्थानों पर संचालित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आवश्यक नागरिक सेवाओं को सुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.