विधानसभा अध्यक्ष ने रामनवमी की दी बधाई
लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन भारतीय संस्कृति और आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने सत्य, मर्यादा, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलकर मानवता को एक नई दिशा दी। रामनवमी का यह पावन पर्व हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा है कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में नैतिकता, सहिष्णुता और सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि एक समृद्ध और सशक्त समाज का निर्माण हो सके। इस पावन अवसर पर सभी लोग आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करें तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.