विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को दी 40 हजार की आर्थिक सहायता
कानपुर, मई 22 -- सरसौल। महाराजपुर में क्रूरता का शिकार बच्चों को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की तरफ से 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। वहीं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने बच्चों के लिए नए घर के निर्माण के लिए अनुमति के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी, भाजपा दक्षिण जिला उपाध्यक्ष विनय मिश्रा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रानू शुक्ला व विनय प्रताप सिंह बच्चों से मिले। साथ में एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा व बीडीओ सरसौल रवींद्र मिश्रा भी थे। उन्हे खाने-पीने का सामान भेंट किया। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से बच्चों के बैंक खातों में 40 हजार रुपये भेजे गए। वहीं आदर्श व्यापार मंडल के महेश वर्मा व रजत पांडे ने बताया कि बच्चों के लिए नए घर का निर्माण कराया जाएगा। व्यापार मंडल सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.