पटना, अगस्त 26 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने नेपाल के रसुवा और भोटेकोशी नदी क्षेत्र में तिब्बत सीमा के पास अचानक आए भीषण बादल फटने और बाढ़ की त्रासदी पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने इस हृदयविदारक घटना में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों सहित बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की खबर पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस आपदा में सैकड़ों भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से सभी लापता लोगों की सकुशलता और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की है तथा संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त की हैं। यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ का कहर यह भी पढ़ें- नेपाल में आए जलप्रलय में अब तक 8 की मौत, 105 भारतीय लापता; इस बाढ़ का तिब्बत से क्या क...