कानपुर, अप्रैल 12 -- सरसौल। नर्वल के रायपुर मार्ग स्थित किशोरी कृपा फाउंडेशन द्वारा रविवार को 15वां आनंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी आश्रम पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ने आश्रम परिसर में बनने वाले किशोरी गुरुकुलम का शिलान्यास किया। गुरुकुलम बन जाने के बाद संस्कृत व वेदों की शिक्षा दी जाएगी। यहां किशोरी कृपा फाउंडेशन की प्रमुख कथावाचिका देवी राधिके,नकुल सिंह, भूपेंद्र सिंह, सचिन द्विवेदी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...