नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली के संवेदनशील पैदल यात्रियों द्वारा प्रतिदिन सामना की जाने वाली चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू को एक औपचारिक पत्र लिखा है। गुप्ता ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के ट्रैफिक लाइटों पर 'ऑडिबल सिग्नल' (ध्वनि-आधारित संकेत) लगाने का आग्रह किया है।एम्स के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र के चिंताजनक आंकड़ों का हवाला देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने इस बात पर प्रकाश डाला कि दिल्ली में लगभग 60 लाख लोग विभिन्न प्रकार की दृष्टि संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। इनमें से लगभग 12 से 18 लाख लोग गंभीर 'लो विजन' के साथ जी रहे हैं, जिनमें से कई वरिष्ठ नागरिक हैं। विधानसभ...