लखनऊ, फरवरी 9 -- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की कुर्सी बदल गई है। बजट सत्र के पहले दिन यह कुर्सी आकर्षण का केंद्र बनी। उनकी यह कुर्सी कर्नाटक से खास डिजाइन कराई गई है। वहां के कुशल कारीगरों द्वारा इसे तराशा गया है। यूपी विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी का डिजाइन कर्नाटक स्पीकर की कुर्सी से काफी मिलता-जुलता है। कर्नाटक स्पीकर की कुर्सी विशालकाय होने के साथ ही ऊपर कैनोपी लगाई गई है और उसमें शेर के प्रतीक चिह्न हैं। यूपी अध्यक्ष की कुर्सी का डिजाइन चारों तरफ से खुला है। कुर्सी का मुख्य स्ट्रक्चर एक जैसा होगा, इसमें यूपी का प्रतीक चिह्न लगाया गया है। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बेंगलुरु दौरे के दौरान में कर्नाटक विधानसभा गए थे और उन्होंने स्पीकर की कुर्सी की तारीफ की थी। यूपी में हाल ही में देशभर के विधानसभा अध्यक्षों का सम्मेलन हुआ था। इस दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.