कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। यूपी विधानसभा में गुरुवार को बुलाए गए विशेष सत्र की परिचर्चा सुनने की साक्षी भाजपा उत्तर जिला कमेटी की महिला कार्यकर्ता और जिलाध्यक्ष व उनकी टीम बनी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आमंत्रण पर कानपुर भाजपा की महिला नेताओं सहित कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सत्र को देखने लखनऊ पहुंचा था। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में शिवांग मिश्र, सीमा (एमबीए), शालिनी कटियार, रीता पासवान, पूनम कंवर सहित कई प्रमुख महिलाएं रहीं। महिलाओं ने नारी सशक्तीकरण की दिशा में इस अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया जाना महिला सम्मान और भागीदारी को बढ़ावा देने का प्रत...