विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
अलीगढ़, अगस्त 28 -- अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को क्वार्सी थाने में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा कायम करने की मांग की। कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि 22 अगस्त को उन्नाव में कार्यक्रम के सतीश महाना को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया था। उसके उपरान्त राष्ट्रगान प्रारंभ हुआ। लेकिन राष्ट्रगान के बीच में ही सतीश महाना चल दिए। उनके राष्ट्रगान के प्रति अपमानजनक व्यवहार को लेकर कांग्रेसियों ने तहरीर प्रभारी निरीक्षक थाना क्वार्सी अरुण कुमार को दी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के विरुद्ध राष्ट्रगान के अपमान के लिए निर्धारित दंडनीय धाराओं में मुकदमा दायर करने की मांग की गई। विवेक बंसल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का राष्ट्रगान के प्रति अपमानजनक कृत्य घोर निंदनीय है। कृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.