पटना, दिसम्बर 16 -- विधानमंडल के दोनों सदनों में मुख्य सचेतक और सचेतकों की नियुक्ति कर दी गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मनोनयन पर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मुहर लगा दी। विधानसभा अध्यक्ष ने श्रवण कुमार को विधानसभा में सत्तारूढ़ दल का मुख्य सचेतक और विनोद नारायण झा को उप मुख्य सचेतक के पद पर मनोनयन को मान्यता प्रदान की है। इसी तरह कृष्ण कुमार ऋषि, मंजीत कुमार सिंह, राजू तिवारी, सुधांशु शेखर, कुमार शैलेन्द्र, रामविलास कामत, अरुण मांझी, गायत्री देवी को विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक के पद पर किए गए मनोनयन को मान्यता प्रदान की है। उधर, विधान परिषद के सभापति ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता और ललन कुमार सर्राफ को उपनेता, संजय कुमार सिंह को मुख्य सचेतक, जनक राम को उप मुख्य सचेतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.