पटना, जनवरी 15 -- विधानमंडल का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 19 बैठकें होंगी। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां विधानमंडल के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। इसी दिन सूबे का आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। राज्यपाल की ओर से स्वीकृत अध्यादेशों की प्रति सदन पटल पर रखी जाएगी। सत्र के दूसरे दिन 3 फरवरी को राज्य सरकार का वर्ष 2026-27 का बजट पेश होगा। इसी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, जबकि, 5 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सरकार का उत्तर होगा। इसी तरह 6 फरवरी को राज्य सरकार के बजट पर सामान्य चर्चा होगी। 9 फरवरी को बजट पर सरकार का उत्तर होगा। तृतीय अनुपूरक बजट भी पेश होगा। इस क्रम में 10 फरवरी को बजट पर चर्चा और मतदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.