लखनऊ, जून 15 -- विधानभवन के बाहर सोमवार दोपहर मां-बेटी ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने दोनों को बचा लिया। मां-बेटी ने हरदोई के संडीला थाने की पुलिस पर चोरी के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। दोनों को कोतवाली ले जाया गया। वहां से पूछताछ के बाद परिवारीजनों व हरदोई पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि आत्मदाह का प्रयास करने वाली मिथलेश कुमारी और उनकी बेटी रमा है। दोनों संडीला के ककरईया गांव की रहने वाली हैं। दोनों सोमवार दोपहर विधानभवन के पास पहुंची। एकाएक बैग में रखी पेट्रोल की बोतल निकाली। यह भी पढ़ें- मां, बेटी ने किया विधानसभा के पास आत्मदाह प्रयास अपने ऊपर पेट्रोल की बोतल उड़ेलने लगी। यह देख हजरतगंज पुलिस और आत्मदाह निरोधी दस्ते के पुलिस कर्मी दौड़े। दोनों माचिस लगाती...