लखनऊ, फरवरी 27 -- विधानभवन के पास शुक्रवार दोपहर संध्या सिंह ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। संध्या खुद पर पेट्रोल की बोतल उड़ेल कर माचिस जलातीं इसके पहले ही हजरतगंज कोतवाली और आत्मदाह निरोधी दस्ते के पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। पीड़िता ने पड़ोसी पर जमीन कब्जे और राजस्व विभाग पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक संध्या सिंह मानकनगर रेलवे स्टेशन के पास न्यू श्रीनगर की रहने वाली हैं। दोपहर करीब एक बजे वह विधानभवन के पास पहुंची। उन्होंने दुपट्टे में छुपाकर रखी पेट्रोल से की बोतल निकाली और खुद पर उड़ेल ली। यह देख विधानभवन के बाहर पास में ड्यूटी पर लगे आत्मदाह निरोधी दस्ते और पुलिस कर्मियों ने भागकर उन्हें पकड़ा। बोतल छीन ली। संध्या को महिला पुलिस कर्मी थाने लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.