विधानभवन के पास दो ने किया आत्मदाह का प्रयास
लखनऊ, जुलाई 24 -- विधान भवन के पास शुक्रवार दोपहर दो युवकों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। माचिस जलाने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जमीन कब्जे के मामले में दोनों ने दुबग्गा पुलिस और तहसील प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया। हजरतगंज पुलिस ने दोनों को भड़काने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधानभवन के पास शुक्रवार दोपहर पहुंचे दुबग्गा के कटौली लीलाखेड़ा निवासी राम गणेश और सतीश कुमार ने झोले से बोतल निकालकर खुद पर पेट्रोल डाल लिया। इसके बाद माचिस निकाल कर आग लगाने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: विधानभवन के पास दो युवकों ने आत्मदाह का प्रयास किया, पुलिस ने वक्त रहते बचाया यह देख विधानसभा सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल जय प्रकाश शुक्ला और आत्मदाह निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.