बिहारशरीफ, जुलाई 15 -- विधवा से यौन शोाण मामले का आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण किये जाने के मामले में आरोपी लखपति कुमार को सदर थाने की पुलिस ने लखीसराय में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को शहर के पटेल चौक के पास एक महिला बेहोश अवस्था में मिली थी। बाद में महिला से पूछताछ की गई तो उसने आरोप लगाया कि गगौर गांव का लखपति कुमार शादी का झांसा देकर कई साल से यौन शोषण कर रहा था और अब शादी करने से मुकर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर 3 बच्चों की मां का यौन शोषण करने का आरोप (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...