विधवा-विधुर शिक्षकों के स्थानांतरण में सरकार संवेदनहीन : उपाध्याय
रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- पंतनगर। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर हुए स्थानांतरणों में विधवा-विधुर श्रेणी के बेहद कम शिक्षकों का तबादला किए जाने पर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस श्रेणी के लिए कोई निश्चित सीमा निर्धारित नहीं होने के बावजूद कम स्थानांतरण किया जाना सरकार की उदासीनता दर्शाता है। उन्होंने पति-पत्नी श्रेणी को विधवा-विधुर श्रेणी से पहले प्राथमिकता दिए जाने पर भी आपत्ति जताई। कहा कि जीवनसाथी खो चुके कर्मचारियों की पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें मानवीय आधार पर प्राथमिकता मिलनी चाहिए। डॉ. उपाध्याय ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मामले का संज्ञान लेते हुए पात्र विधवा-विधुर शिक्षकों के प्रकरणों की पुनः समीक्षा कर उनका स्थानांतरण सुनिश्चित करने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.