विधवा मां ने नवजात को जिंदा दफनाया! जानवर खा गए हाथ-पैर, जेठानी की FIR पर पुलिस ने शव निकाला
हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 5 -- बुलंदशहर के नरसैना क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला ने बच्चे को जन्म दिया। चर्चा है कि जन्म के बाद बच्चे को उसने जिंदा दफना दिया। एक जुलाई को दफनाए गए नवजात के शव को पुलिस ने शनिवार देर रात कब्र खोदकर बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है, शव का डीएनए सैंपल भेजा जा रहा है। जेठानी की तहरीर पर विधवा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। गांव की एक महिला की जेठानी ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उसकी देवरानी जो पिछले 8 साल से विधवा है, उसने 30 जून-1 जुलाई की रात एक बच्चे को जन्म दिया। एक जुलाई की सुबह गांव के एक बंद मकान के बरामदे में नवजात का शव मिला। आवारा जानवरों द्वारा शव को नुकसान पहुंचाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.