विधवा महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, देवर पर केस
गोरखपुर, अगस्त 26 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके की एक विधवा महिला ने अपने देवर पर अश्लील हरकत करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के मुताबिक, 18 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर घर में पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने डंडे से हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। घटना के बाद महिला ने निजी अस्पताल में उपचार कराया। पीड़िता ने 19 अगस्त को शाहपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.