गया, मार्च 17 -- होली के दिन विधवा महिला की हत्या मामले में फरार चल रहे तीसरे नाबालिग आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर सुधार गृह भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि उजियार बहेरा टोला सेवा नगर की महिला को उसके देवर ने फोन कर रानीगंज बुलाया और हत्या कर शव को झिलमिलवा जंगल में फेंक दिया था। इस मामले में अंतिम आरोपी साहेब कुमार को उसके गांव से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद नाबालिग होने के कारण उसे सुधार गृह भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...