मऊ, जून 2 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत रजपुरा निवासिनी विधवा महिला उर्मिला सोनकर को उत्तर प्रदेश सरकार की निराश्रित महिला आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। उक्त महिला मकान की दीवार तैयार हो जाने के बाद विगत 30 मई को लिंटर ढलाई का कार्य करा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी विजयी चौहान, सीताराम चौहान, अवधू चौहान, प्रदीप चौहान, मुलरी, लक्ष्मी, पवन चौहान व बाबूराम चौहान आकर लेंटर ढलाई का कार्य रोकने लगे। कारण पूछने पर उक्त आरोपियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आठ आरोपियों पर दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...