बुलंदशहर, मार्च 19 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति की मौत करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हो चुकी है। वह मजदूरी करके अपने बच्चों का गुजारा करती है। उसका देवर उस पर बुरी नियत रखता है। नशे की हालत में घर से भागने और मारने की धमकी देता है। जब उसने ससुराल वालों से शिकायत की तो उन्होंने भी देवर का ही पक्ष लिया। आरोप है कि 16 मार्च को वह अपने कमरे में लेटी हुई थी । इसी दौरान देवर जबरन कमरे में घुस आया और अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी प्रकार उसने अपनी आबरू बचाई। पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी देवर को छोड़ दिया।ससुरालियो ने उसे और उसके बच्चों को घर से मारपीट कर निकाल दिया। पीड़िता ने आशंका जताई कि आरोपी देवर उसके और...