विधवा पेंशन ले रही 32 महिलाएं दे रही थी इनकम टैक्स, पेंशन रोकी गई
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- विधवा पेंशन ले रहीं 32 महिलाएं इनकम टैक्स दे रही हैं। नियोजन विभाग ने उन महिलाओं की सूची जारी की जिनका नाम विधवा पेंशन की सूची में शामिल है और इनकम टैक्स दे रही हैं। विभाग ने ब्लाक व एसडीएम के माध्यम से सत्यापन कराने के बाद इनकी पेंशन रोक दी है। वहीं पेंशन रुकने के बाद यह महिलाएं अब विभाग के चक्कर लगा रही हैं। कई महिलाओं का कहना है कि वह किसी तरह से गुजर बसर कर रही हैं। इनकम ही नहीं है तो टैक्स कहां से देंगी। प्रोबेशन विभाग से जिले की करीब एक लाख सात हजार महिलाओं को विधवा पेंशन दी जाती है। तीन महीने की पेंशन की किस्त एक बार खाते में भेजी जाती है। सत्यापन के बाद पेंशन दी जाती है। इस बीच नियोजन विभाग ने सभी जिलों को पेंशन ले रही उन महिलाओं की सूची भेजी जो इनकम टैक्स दे रही हैं। खीरी जिले में करीब 32 महिलाएं ऐसी हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.