विधवा पेंशन रुकी, आयुष्मान कार्ड भी नहीं बना; DM ने की मदद, 22 हजार रुपये भी किए दान
गाजियाबाद, जून 11 -- गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान गुरुवार को एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया। 70 वर्षीय वृद्ध महिला सत्या शर्मा अपनी समस्याएं लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के पास पहुंचीं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल रही है। साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पाया है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पेंशन और आयुष्मान कार्ड नहीं होने से बढ़ी दिक्कतें वृद्ध महिला ने जिलाधिकारी को बताया कि पेंशन बंद होने से रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। वहीं आयुष्मान कार्ड न होने के कारण इलाज के समय भी दिक्कतें आ रही हैं। महिला की बातें सुनकर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.