विधवा पेंशन दिलाने का झांसा देकर ठगी
नोएडा, जून 5 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। महिला ने पड़ोसी पर विधवा पेंशन दिलाने का झांसा देकर दो हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी ने न तो पेंशन दिलवाई और न ही उसके रुपये वापस किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुलेसरा गांव में गीता देवी किराये के मकान में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले पड़ोसी सुमन ने उसे संपर्क किया। उसने विधवा पेंशन दिलाने का झांसा देकर दो हजार रुपये ले लिए। एक साल बाद भी आरोपी ने न पेंशन दिलवाई और न उसके रुपये वापस किए। आशंका है कि आरोपी ने और भी महिलाओं से इस तरीके से ठगी की है। पीड़िता ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.