बदायूं, मार्च 3 -- उघैती। हलाला कराने से इंकार करने पर विधवा महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने देवर, जेठ व मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद से उसे परेशान किया जा रहा था और उसके धमकियां भी दी जा रहीं थी। मामला उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि उसके पति की सड़क हादसे में साल 2024 में मौत के बाद से पीड़िता अपने बच्चों के साथ ससुराल में रह रही है। साल 2015 में उसका निकाह हुआ था और पति की मौत के बाद हालात बदल गए। आरोप है कि देवर शाकिब, जेठ राहत जान, बसीम और एक मौलवी लगातार उस पर गलत नजर रखते हुए देवर से शादी करने तथा जेठों के साथ हलाला कराने का दबाव बना रहे थे। वह मानसिक प्रताड़ना झेलती रही, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.