मेरठ, अक्टूबर 6 -- मवाना नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली विधवा ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी मेरठ से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद उसका ससुर उस पर गलत नजर रखता है और घर में रहने के लिए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा पत्नी बनकर रहने का दबाव डालता है। विरोध करने पर ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और कमरे से निकालकर ताला लगा दिया। पीड़िता ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है और उसकी छह वर्षीय बेटी है। वह अपनी पुत्री के साथ ससुराल में रहकर किसी तरह जीवनयापन कर रही थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर की उस पर गलत नजर थी। ससुर कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। जबरन संबंध बनाने का प्रयास भी किया। शिकायत के अनुसार करीब एक सप...