धनबाद, नवम्बर 6 -- धनबाद। पाथरडीह चासनाला कॉलोनी की एक विधवा ने चासनाला निवासी जय प्रकाश राय पर फिर एक बार गंभीर आरोप लगाया गया है। महिला ने इस बार धनबाद महिला थाना में मामले की शिकायत की है। इससे पहले भी महिला जयप्रकाश व अन्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में शिकायत कर चुकी हैं। महिला थाना में दिए शिकायत में आरोप लगाया कि जय प्रकाश 2018 से लगातार उनका यौन शोषण कर रहे हैं। अब आरोपी उनका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। प्रदीप ठाकुर पर भी आरोपी की मदद का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि दो नवंबर की रात जय प्रकाश के पुत्र अमित राय, रौशन ठाकुर और बंटी यादव ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.