विधवा ने पीएम आवास की लगाई गुहार
गढ़वा, जुलाई 20 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। चपरी पंचायत की सुमन कुंअर, पति स्वर्गीय श्रीकांत कुमार ने सोमवार को बीडीओ नंद जी राम को एक आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व उनके पति का निधन हो चुका है। उसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है। सुमन ने कहा कि उनका परिवार कच्चे मकान में रह रहा था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण मकान पूरी तरह ढह गया। मकान गिरने से वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ बेघर हो गई है। फिलहाल काफी कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि सिर पर पक्का छत नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में बच्चों की सुरक्षा और रहने की व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। आवेदन के माध्यम से उन्होंने बीडीओ से अनुरोध किया है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.