विधवा ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
बिजनौर, जुलाई 11 -- थाना क्षेत्र के एक ग्राम की विधवा महिला ने ग्राम के ही दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहां है कि उसके पति की मृत्यु लगभग डेढ़ माह पहले हो चुकी है। गांव के ही दो युवक उस पर बुरी नजर रखते थे। 10 जुलाई शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे यह दोनों उसके घर में घुस आए और उसकी पुत्री की गर्दन पर चाकू रखकर डरा धमका कर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया और किसी को यह बात न बताने और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला का कहना है कि उसने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर का कहना है कि शनिवार सुबह महिला की तहरीर मिली है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.