लखनऊ, जनवरी 2 -- विधवा को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसका कई साल तक शोषण किया। दबाव बनाने पर आर्य समाज मंदिर में शादी की फिर उसी के घर पर कई महीने रहा। इसके बाद तलाक की धमकी देकर दूसरी शादी कर ली। पीड़िता के विरोध पर उसे पीटकर भाग निकला। पारा पुलिस ने आरोपी युवक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पारा के मुताबिक 30 वर्षीय पीड़िता मलिहाबाद की रहने वाली है। उसके पति का वर्ष 2022 में निधन हो गया था। पारा के मायापुरम में रहने वाले सुदेश ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। दबाव बनाने पर आर्यसमाज मंदिर में शादी की फिर उसके घर पर रहने लगा। पांच माह तक रहने के बाद उसने पहली छुपाकर खानपुर में रहने वाली एक अन्य महिला से तीन दिसंबर को विवाह कर लिया। जानकारी होने पर विरोध किया तो उसने तलाक की धमकी दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.